Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bbc

कश्मीरी लड़की का 'डायल कश्मीर' ऐप (BBC)

श्रीनगर में पली बढ़ीं, 23 साल की महविश मुश्ताक ने ऐन्ड्रॉएड फोन पर चलनेवाला एक ऐप बनाया है जिसका नाम है ‘डायल कश्मीर’. हाल ही में कम्प्यूटर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करनेवाली महविश ने इंटरनेट पर एक महीने का एक कोर्स किया जिसमें उन्होंने ऐन्ड्रॉएड पर ऐप बनाना सीखा. एक मुफ्त ऐप, ‘डायल कश्मीर’ में सरकारी दफ़्तरों, अदालतों, स्वास्थ्य सेवाओं, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी वगैरह के फोन नंबर, पते और ईमेल आईडी दिए गए हैं.